Posts

Showing posts from July, 2024

गिरिडीह लाई गई नक्सली जया दी उर्फ चिंता,कोर्ट में हुई पेशी, एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रयाग दा की है पत्नी…

Image
गिरिडीह लाई गई नक्सली जया दी उर्फ चिंता,कोर्ट में हुई पेशी, एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रयाग दा की है पत्नी… गिरिडीह।झारखण्ड के धनबाद से गिरफ्तार एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग की पत्नी जया ऊर्फ चिंता को मंगलवार को गिरिडीह कोर्ट में पेश किया गया।गिरिडीह पुलिस ने उसे धनबाद से गिरफ्तार किया है। धनबाद में गिरफ्तार करने के बाद साइबर डीएसपी आबिद खान और डुमरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिरिडीह लेकर आए।यहां न्यायालय में जया को पेश किया गया।बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद जया को रिमांड पर लेने का प्रयास भी गिरिडीह पुलिस करेगी। चूंकि जया भाकपा माओवादी सेन्ट्रल कमिटी मेंबर प्रयाग ऊर्फ विवेक की पत्नी है। जया पूर्व में भाकपा माओवादी संगठन में स्पेशल एरिया कमिटी की मेंबर (सैक सदस्य) भी रह चुकी थी।जब वह सैक की सदस्य थी तब उसपर 25 लाख का इनाम भी था।अभी वर्तमान में इसपर इनाम है या नहीं स्पष्ट नहीं हो सका है। जया दी ऊर्फ चिंता के खिलाफ गिरिडीह में लगभग एक दर्जन मुकदमा है।जया संगठन से काफी पहले से जुड़ी रही है।लगभग दो दशक से जया की तलाश झारखण्ड की पुलिस करती रही है।अब चूंकि जय...

ओरिएंटल हाई स्कूल द्वारा कैंसर से पीड़ित बच्चे को 7500 रुपये की मदद दी गई

Image
बिरनी :-   कैंसर से पीड़ित एक बच्चे को ओरिएंटल उच्च विद्यालय भरकट्टा ने आर्थिक सहायता प्रदान करके मदद की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। इस अद्भुत पहल के जरिए, विद्यालय ने 7500 रुपये की राशि इकट्ठा की, जो उस बच्चे के इलाज में मदद करेगा। विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं और शिक्षकों ने इस मामले में अपना साझा योगदान दिया है और भगवान से प्रार्थना की है कि बच्चे को शीघ्र स्वस्थ्य लाभ प्राप्त हो। इस नेक कार्य ने समाज में सहानुभूति और समर्थन के भाव को प्रकट किया है। आपको बता दें भरकट्टा निवासी आयुष कुमार पिता दीपक राम को ब्लड कैंसर जैसा बडा बिमारी होने से पुरे परिवार को चिंतित करके रख दिया है। जिसे ठीक कराने में गरीब परिवार बिल्कुल सक्षम नहीं है। आप सबों से विनती किया है जिससे जो बन पड़े इस मोबाइल नम्बर पर कॉल करके 8051146910 अधिक जानकारी के साथ सहायता जरुर करें। इलाज के अभाव में कैंसर पीड़ित एक मासूम असहनीय दर्द से तड़प रहा है। गांव के लोग उसके लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन उसे दवा की भी जरूरत है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि वह इसका इलाज ठीक से करा सकें। ऐसे में लोगों की मदद ही मासूम की...