ओरिएंटल हाई स्कूल द्वारा कैंसर से पीड़ित बच्चे को 7500 रुपये की मदद दी गई


बिरनी
:- कैंसर से पीड़ित एक बच्चे को ओरिएंटल उच्च विद्यालय भरकट्टा ने आर्थिक सहायता प्रदान करके मदद की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। इस अद्भुत पहल के जरिए, विद्यालय ने 7500 रुपये की राशि इकट्ठा की, जो उस बच्चे के इलाज में मदद करेगा। विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं और शिक्षकों ने इस मामले में अपना साझा योगदान दिया है और भगवान से प्रार्थना की है कि बच्चे को शीघ्र स्वस्थ्य लाभ प्राप्त हो। इस नेक कार्य ने समाज में सहानुभूति और समर्थन के भाव को प्रकट किया है। आपको बता दें भरकट्टा निवासी आयुष कुमार पिता दीपक राम को ब्लड कैंसर जैसा बडा बिमारी होने से पुरे परिवार को चिंतित करके रख दिया है। जिसे ठीक कराने में गरीब परिवार बिल्कुल सक्षम नहीं है। आप सबों से विनती किया है जिससे जो बन पड़े इस मोबाइल नम्बर पर कॉल करके 8051146910 अधिक जानकारी के साथ सहायता जरुर करें। इलाज के अभाव में कैंसर पीड़ित एक मासूम असहनीय दर्द से तड़प रहा है। गांव के लोग उसके लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन उसे दवा की भी जरूरत है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि वह इसका इलाज ठीक से करा सकें। ऐसे में लोगों की मदद ही मासूम की जिंदगी बचा सकती है।

Comments